ऋषिकेश। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।इस दौरान लक्ष्मण झूला पुल का एक तार टूट गई है। जिस वजह से लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही को तत्काल रोक दिया गया है। लक्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। तार टूटने के बाद इस पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है। लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल के पास बजरंग सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी बीच लक्ष्मण झूला पुल की विंड तार निकल गई। उन्होंने बताया कि इस विंड तार को निकाला ही जाना था, लेकिन उससे पहले ही अपने आप निकल गई. जिसके चलते यातायात को बंद कर दिया गया है।
कई साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
Sun Apr 3 , 2022
रुद्रपुर। हत्या में गिरफ्तार आरोपित बेटों को फर्जी दस्तावेज बनाकर नाबालिक घोषित करने के बाद फरार 10 हजार के इनामी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वह सेवानिवृत्ति दरोगा बनकर रह रहा था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने […]

You May Like
-
बागेश्वर ब्रेकिंग. गोमती नदी में बहने से एक युवक की मौत, ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : तिलवाडा सुमाडी में आवासीय भवन पर सिलेंडर पर लगी ,आगखटीमा ब्रेकिंग :लगातार हो रही बरसात के चलते नगर के कई इलाके हुए जलमग्न रुड़की ब्रेकिंग न्यूज़ :चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj August 13, 2018


