देहरादून। लाटरी के नाम पर एक लाख ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदर नगर निवासी पदम आगरी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर फोन आया तथा फोनकर्ता ने अपना नाम नवनीत बंसल बताते हुए स्वंय को एयरटेल कम्पनी का अधिकारी बताकर उसको बताया कि उसकी 8 लाख 55 हजार रूपये की लाटरी निकली है तथा उसने लाटरी के नाम पर विभिन्न मदों के नाम से एक लाख 55 हजार रूपये अपने खाते में डलवा दिये लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया बैक डेट में खनन पट्टे देने का आरोप
Fri Feb 25 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड में भले ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हों, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां अभी भी चरम पर हैं। इस बार खनन पट्टा राजनीतिक मुद्दा बना है। इसी क्रम में कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बना कर बैक डेट पर खनन पट्टे […]

You May Like
-
कैम्पा के तहत सृजित किये जायेंगे लगभग 40 हजार रोजगार
Pahado Ki Goonj September 16, 2020


