HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी मुख्यमंत्री नेसंज्ञान लेते हुए आरोपियों को NSA लगाने के निर्देश दिए है

Pahado Ki Goonj

 

सहारनपुर, पहाडोंकीगूँज,सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली के दतौली रांघड पर तीन युवकों ने पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक और तीनों आरोपी चिलकाना के ही रहने वाले थे। पत्रकार सुबह 11 बजे अपने घर से सहारनपुर बाइक पर आ रहा था।

ऑल्टो कार में सवार तीनों युवकों की ओवरटेक को लेकर पत्रकार से झड़प हो गई। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव पानी से भरे गड्‌ढे़ में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों, फरमान और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी मन्नान फरार है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार की हत्या का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को NSA लगाने के निर्देश दिए है।

चिलकाना का रहने वाला युवक बुधवार को सुबह 11 बजे सहारनपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह चिलकाना रोड के दतौली रांघड के पास पहुंचा तभी पीछे आ रही ऑल्टो कार सवार फरमान, जहांगीर व मन्नान ओवरटेक को लेकर मारपीट हो गई। कार सवार तीनों आरोपियों ने पत्रकार सुधीर सैनी की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घायल युवक को पास ही पानी से भरे गड्‌ढे में फेंककर चले गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दो आरोपी फरमान व जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मन्नान फरार बताया जा रहा है। युवक एक पत्रकार बताया जा रहा है।

रंजिश  में भी हो सकती है हत्या

मृतक पत्रकार और तीनों आरोपी चिलकाना के ही रहने वाले थे। पुलिस का मानना है कि तीनों की पत्रकार से दुश्मनी हो सकती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अधिक मारपीट होने के कारण पत्रकार की हत्या हुई है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मारपीट अधिक होने के कारण पत्रकार की मौत हो गई है। पुरानी रंजीश की जांच की जा रही है।

 

Next Post

प्रबंधन के शिल्पी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा में जाकर टिहरी से पक्ष विपक्ष के साथ लेकर अपना नामांकन करवाया

नई टिहरी, पहाडोंकीगूँज,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा में जाकर टिहरी से आज अपना नामांकन करवाया। किशोर उपाध्याय ने नामांकन करने से पहले उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ा जो कुछ दिन पहले तक किशोर उपाध्याय के भाजपा में आने का खुला विरोध कर रहे थे […]

You May Like