देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि महानगर की छह सीटों पर एक भी गढ़वाल मंडल के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं महिलाओं को भी महज पांच टिकट दिए गए हैं। कहा कि देहरादून की सीटों पर 40 से 70 फीसदी तक गढ़वाली जनसंख्या है। उत्तराखंड के लोगों ने राज्य बनाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। इस दौरान धर्मपुर विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू यादव, महासचिव राजू सिंह, समसुद्दीन खान, सन्नी पासवान, शिवमुनि आदि शामिल रहे।
टिकट वितरण गलत किए जाने का आरोप , इस्तीफा दिया
Fri Jan 28 , 2022
हरिद्वार। लक्सर और खानपुर विधानसभा सीट पर वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री आनंद उपाध्याय ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि उन्होंने पिछले 22 साल से कांग्रेस में […]

You May Like
-
भाजपा नेता उप्रेती ने रानीखेत विधानसभा से ठोकी ताल
Pahado Ki Goonj September 14, 2021
-
मकान मालिक सहित पांच अन्यों पर हत्या का केस दर्ज
Pahado Ki Goonj December 9, 2021

