वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की हत्या

Pahado Ki Goonj

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता क्षेमानंद जोशी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। हमले में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें ‌जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान क्षेमानंद जोशी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य रवि बेदी और चिंतामणी की हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात सुबह उस वक्त की है जब क्षेमानंद जोशी (80)अपने दो मित्रों डाक्टर रवि बेदी (75) और जलनिगम के रिटायर्ड अधिकारी चिंतामणी (75) के साथ बिल्‍ेश्वर कॉलोनी में सैर कर रहे थे। हमलावर की पहचान मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक के रुप में हुई है। कुछ दिन पहले भी सप्तऋषि क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई थी। वहीं, मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। क्षेमानंद जोशी सेवा समिति हरिद्वार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वे व्यापार मंडल हरिद्वार के प्रमुख पदों पर रहे।

Next Post

'भाबीजी घर पर हैं' अनिता भाभी भी छोड़ रहीं हैं शो

अब आने वाले दिनों में शो अपने साथ दर्शकों को कैसे जोड़ कर रखता है, यह देखना दिलचस्प होगा! मुंबई। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ काफी समय से दर्शकों के बीच एक पॉपुलर शो रहा है। इस शो ने दर्शकों को जितना हंसाया है […]

You May Like