HTML tutorial
HTML tutorial

डाइट बड़कोट में आयोजित किया गया चार दिवसीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार ।

Pahado Ki Goonj

डाइट बड़कोट में आयोजित किया गया चार दिवसीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार ।
बड़कोट :- मदन पैन्यूली
मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में सेंटर आफ एक्सीलेंस के अन्तर्गत चार दिवसीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार का उद्घाटन महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा वंशीधर तिवारी द्वारा किया गया। जिसमें महानिदेशक द्वारा गणित विषय के सरलीकरण के उपर बल दिया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड रूपेन्द्र दत्त शर्मा द्वारा प्रतिभागियों से गणित में किये जा रहे नवाचारों को राज्य के सभी शिक्षकों तथा बच्चों तक पहुचाने का आहवान किया। सेमिनार में जनपद के मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद स्थित सेन्टर आफ एक्सीलेन्स में जिन गणितीय नवाचारों / प्रयोगों को सम्मिलित किया गया है वो गणित जैसे दुश्कर विषयों को रूचिकर एवं आनन्ददायी बनाने हेतु सराहनीय पहल है। प्राचार्य डायट जितेन्द्र सक्सेना ने सेन्टर आफ एक्सीलेन्स के विस्तार हेतु किये जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी इस अवसर पर जनपद के इन्सपायर अवार्ड में सर्वाधिक नामांकन करवाने में विकासखण्ड डुण्डा के दिवाकर प्रसाद पैन्यूली सहित बेस लाइन सर्वे में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विकासखण्ड भटवाडी के शिक्षाधिकारी एवं समन्वयकों को पुरस्कृत भी किया गया । इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जनपदों में गणित में विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकायें एवं संस्थान के सभी अकादमिक सदस्य एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Next Post

सबसे बड़ी खबर-केजरीवाल का एक ओर उत्तराखण्डियो को प्रलोभन के बाद कोरोना पॉजिटिव होने के कई प्रकार के मतलब निकाल रहे हैं

केजरीवाल का एक ओर उत्तराखण्डियो को प्रलोभन https://youtu.be/FBqEt3hgucc देहरादून, पहाडोंकीगूँज,कोरोना की महामारी में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को कोरोना पॉजिटिव टेष्ट में पाया गया तब वह खुद टेष्ट में नेगिटिव पाए गए।अब उत्तराखंड की चुनावी सभा में उन्होंने जनता से प्रलोभन देने की बात कही है। […]

You May Like