सबसे बड़ी खबर-केजरीवाल का एक ओर उत्तराखण्डियो को प्रलोभन के बाद कोरोना पॉजिटिव होने के कई प्रकार के मतलब निकाल रहे हैं

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून/उत्तराखण्ड पहाडोंकीगूँज, खबर..राजधानी से सोमवार को  देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में दिल्ली  के सीएम व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहली जनसभा  नए साल  3 जनवरी.को   चुनावी रैली  करने पहुंचे हैं।  यहां उन्होंने चुनावी रैली संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश भक्तों की भूमि है।  यहां कण-कण में देश भक्ति भरी हुई है। वही इस मौके पर उत्तराखंड में केजरीवाल ने एक बड़ा एलान किया है,  कहा कि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी तो यहां का रहने वाला कोई भी फौजी, सैनिक, सिपाही और पैरामिलिट्री फोर्स किसी भी ऑपरेशन में अगर शहीद होंगे तो उसके परिवार को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।  दिल्ली  सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं।

वही इसी के साथ   केजरीवाल ने कहा कि अभी तक आपने अपने 10 साल बीजेपी को दिए हैं, 10 साल कांग्रेस को दिए। लेकिन दोनों पार्टियों ने मिलकर उत्तराखंड का बेड़ा गर्क कर दिया. इस दौरान केजरीवाल ने फौजियों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील भी की. वही इस दौरान उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार बड़े-बड़े वादे कर रही है।

कहीं उसी का प्रतिफल देवताओं की भूमि में उनको झूठ नहीं बोलने के लिए चेतावनी के रूप में दी है।हम उनके स्वतः अयोसिलेशन होने में शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

उन्होंने चुनावी रैली संबोधित करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक महीने में 5000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, हर मंत्रियों को महीने की 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है।  और मैं जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे दूं तो इनको मिर्ची लग जाती है।   इस मौके पर दिल्ली  सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को 24 घण्टे मुफ्त बिजली मिलती है।  लगभग 35 लाख परिवारों के बिल जीरो आते हैं।

 

Next Post

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने रैलियों पर लगाया ब्रेक, राजनीतिक दलों ने रद्द किए कार्यक्रम

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सियासी दलों भाजपा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने अपनी रैलियां रद्द कर दी हैं। भाजपा की लखनऊ में नौ जनवरी को प्रस्तावित रैली निरस्त हो गई है। इस बड़ी रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले थे। इसे भाजपा और पीएम मोदी […]

You May Like