देहरादून। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र संभावित प्रत्याशी नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों और असहाय लोगों के हितो की सुरक्षा के लिए संकल्परत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। जिसका सपा खुलकर विरोध कर रही है।
गुलाब बस्ती,रिंग रोड़,छह नंबर पुलिया स्थित एक सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिससे प्रदेश के विकास को गहरा धक्का लगा है। प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के हितों की अनदेखी करती चली आ रही है। जिससे प्रदेशभर में हताशा और निराशा का माहोल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच विकासपरक है। जिस तरह से सपा के शासन में उप्र में विकास की गंगा बही,मौका मिलने पर ठीक उसी तरह से उत्तराखण्ड में भी सपा विकास का पहिला घुमाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। उन्हांेने कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। सभा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंवार,व वरिष्ठ नेता अतुल शर्मा ने भी संबोधित किया।
त्
राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नदियों को जानों अभियान में पहुंचे देवप्रयाग-प्रताप सिंह बिष्ट
Wed Dec 1 , 2021
टिहरी, पहाडोंकीगूँज,स्पर्श गंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं के 41 सदस्यीय टीम ने “नदियों को जानों” गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी( नैखरी) की प्रभारी प्राचार्य डॉ सुषमा चमोली की उपस्थिति व कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रताप सिंह बिष्ट की देखरेख में अलकनंदा एवं […]

You May Like
-
उत्तराखंड में राज्य के शहीद,केदारनाथ आपदा के शहीद,की आत्मशांतिएवं देश की रक्षा में लगे सैनिकों को विजय दिलाने, जन कल्याण के लिये एकादस रुद्र महा यज्ञ के आयोजन में पहाडोंकीगूँज हिन्दी साप्ताहिक पत्र के कार्यलय में चर्चा करते हुए भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तंत्रीय साधक बगलामुखी आचार्य चन्द्र भान भट्ट से विचार करते हुए
Pahado Ki Goonj June 2, 2018

