देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में चेन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई बुजुर्ग महिला की युवक ने चेन छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन तभी वो लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र रायपुर के किद्दूवाला में बुजुर्ग महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एक युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन खींचकर भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को वहीं पर धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों को आरोपी के पास से कुछ नशीले पदार्थ भी मिले हैं। कुछ दिनों पहले ही इस इलाके में एक साथ चेन स्नेचिंग की पांच वारदातें हुई थीं। चेन स्नेचिंग के ये मामले पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं, क्योंकि इस तरह के मामलों से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी ह।. इसीलिए वो इस तरह के काम करता है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वकील निकला नशे का सौदागर, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Thu May 12 , 2022
देहरादून। एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने े रायपुर थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे के वकील है। आरोपी के पास सेे बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थो को स्कूल और […]

You May Like
-
जल्द बनकर तैयार होगी नई पर्यटन नीति: धन सिंह नेगी 2-मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस 27 से दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी 3 -कांग्रेस भाजपा, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी4-एसडीएम ने किया सीएससी सेंटरों का निरीक्षण बिना लाईसेंस के चल रहा एक सेंटर 5-कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Pahado Ki Goonj August 8, 2018
-
सिद्धबली दर्शन को निकले तीन किशोरों के शव मिलने से हड़कंप
Pahado Ki Goonj September 12, 2022

