HTML tutorial
HTML tutorial

मंच से उतारे गए विधायक चैपियन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। गृहमंत्री मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का शुभारंभ करने देहरादून पहुंचे हैं। कार्यक्रम में बीजेपी के सभी मंत्री-विधायक मौजूद हैं, लेकिन खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपियन की राजशाही उस समय धरी की धरी रह गई। जब बड़े अरमानों से वो मंच पर तो पहुंचे। लेकिन वहां से उन्हें हटा दिया गया।
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुभारंभ के मौके पर भाजपा ने यूं तो पार्टी के तमाम नेताओं को एकजुट कर लिया।लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैपियन की नाराजगी भी इस कार्यक्रम में दिखाई दी। दरअसल, कुंवर प्रणव सिंह चैपियन अमित शाह के कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गए, जहां से उन्हें नीचे उतरने के लिए कह दिया गया। कुंवर प्रणव सिंह चैपियन गुस्से में मंच से नीचे उतरे और सीधे अपने घर की ओर निकल गए। बता दें कि कार्यक्रम में विधायकों के लिए बैठने की अलग-जगह बनाई गई थी, लेकिन चैपियन को ये नागवार गुजरा। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब चैंपियन ने पार्टी पर अपना गुस्सा उतारा हो। इससे एक दिन पहले ही चैपियन गुर्जर महासभा के जरिए खुद के लिए मंत्री पद की मांग कर चुके हैं। गुर्जर महासभा ने तो सीधे तौर पर बीजेपी को चेतावनी दी है कि अगर चौंपियन को मंत्री नहीं बनाया गया तो 2022 चुनाव में उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

 

 

स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने से लौंटी रेखा आर्य
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दून आगमन पर स्वागत करने के लिए जीटीसी हेलीपैड पर शनिवार सुबह से ही भाजपाईयों का तांता लगा रहा। स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने के चलते मंत्री रेखा आर्य वापस लौट गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पहुंचें। उनकी एक झलक देखने के लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीटीसी हेलीपैड में डेरा डाले रहे। इस दौरान भाजपा संगठन के कई बड़े नेता भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम भी एयरपोर्ट पहुंचे ं। किन्तु स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने पर मंत्री रेखा आर्य वापस लौट गईं।

Next Post

चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार। उत्तरकाशी/नौगांव मदन पैन्यूली “नशा मुक्त उत्तरकाशी”* अभियान के क्रम मे कार्रवाई करते हुए गत रात्रि दिनांक 29.10.2021 को *क्षेत्राधिकारी बडकोट अनुज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला श्री अशोक कुमार चक्रवर्ती* के नेतृत्व में *एसओजी यमुना वैली एवं पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम* द्वारा […]

You May Like