HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने रेसकोर्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेसकोर्स, देहरादून में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाय। इस अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर.राजेश कुमार, डीआईजी जन्मेजय खण्डूड़ी मौजूद थे।

Next Post

सीएम ने किया माँ पीताम्बरा पुस्तक का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त, एवं प्रकाशक ललित पन्त को बधाई देते हुए कहा कि देव भूमि उत्तराखण्ड में […]

You May Like