बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा रोड शो से भरी चुनावी हुंकार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की शनिवार से शुरुआत हो गई। हरिद्वार के पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए इस यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रोड शो में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि नेता भी मौजूद रहे। गढ़वाल क्षेत्र में यह यात्रा 2660 किमी और कुमाऊं में 1890 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल और डबल इंजन की उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। वहीं, कुमाऊं मंडल की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार में रोड शो में भी भाग ले रहे हैं। उनके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य सभी पदाधिकारी मंत्री विजय संकल्प यात्रा रथ में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। आपको बता दें कि यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता समय-समय पर भागीदारी करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे।

Next Post

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने जारी किया घोषणा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और तमाम यूकेडी नेताओं ने विधानसभा चुनाव-2022 का […]

You May Like