HTML tutorial
HTML tutorial

सावन के दुसरे सोमवार को दक्षेश्वर मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। सावन के दुसरे सोमवार को भोलेबाबा का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।. मान्यता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास करते हैं। यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण भी करते हैं। यही वजह है कि शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दक्षेश्वर मंदिर में शिव के जलाभिषेक का खासा महत्व होता है। मान्यता है कि सावन के महीने में शिव का जलाभिषेक करने से वे सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। इसी बीच शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।

 

Next Post

कांवड स्पेशल ट्रेन में बम की  सूचना से हड़कंप,झूठी सूचना देने वाला कांवड़ियां गिरफ्तार

हऱि़द्वार। दिल्ली से हरिद्वार आ रही कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी। शराब […]

You May Like