उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। राजनेता जीत का आशीर्वाद लेने के लिए भगवान के द्वार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गुरूवार को गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मां गंगा से जीत का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की है। कोठियाल ने ट्वीटकर इसकी जानकारी दी है।
बता दें, कर्नल अजय कोठियाल जनसंपर्क के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गुरूवार को हर्षिल की जनता से मुलाकात की है। उससे पहले कोठियाल ने गंगोत्री धाम से 21 किलोमीटर पहले एक छोटे ले पहाड़ी गांव बगोरी में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की थी और गांव के बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लेकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने के अपील की। चुनाव नजदीक आते ही राजनेता जीत का आशीर्वाद लेने के लिए भगवान के द्वार पहुंच रहे हैं।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगांे की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
Thu Oct 28 , 2021
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने समर्थकों के साथ सचिवालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे। कांग्रेस की मांग है कि हाल ही में भारी बारिश व अतिवृष्टि से कुमांऊ व गढ़वाल मंडल में भारी जनहानि […]

You May Like
-
बागेश्वर ब्रेकिंग. गोमती नदी में बहने से एक युवक की मौत, ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : तिलवाडा सुमाडी में आवासीय भवन पर सिलेंडर पर लगी ,आगखटीमा ब्रेकिंग :लगातार हो रही बरसात के चलते नगर के कई इलाके हुए जलमग्न रुड़की ब्रेकिंग न्यूज़ :चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj August 13, 2018

