देहरादून। लखीमपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राजीव भवन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान कांग्रेस जनों ने सांकेतिक उपवास के बाद रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लखीमपुर में किसानों पर भाजपा नेताओं द्वारा जो बर्बरता की गई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि इसके विरोध में और शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के उद्देश्य से यह सांकेतिक मौन उपवास रखा। इसके साथ ही गोदियाल ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर भी नाराजगी व्यक्ति की.गोदियाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब प्रियंका गांधी दोबारा वहां जाने का प्रयास कर रही हैं, तो उनको वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के आधार को हिलाने की कोशिश करार दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नही,भाजपा आलाकमान के मुंशी है धामी-ऐरी
Tue Oct 5 , 2021
मसूरी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने मसूरी में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश को मुख्यमंत्री नहीं मुंशी दे रहे हैं, जो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने […]

You May Like
-
श्री गोलू देवता की कहानी
Pahado Ki Goonj October 14, 2018

