HTML tutorial
HTML tutorial

नीतियां तैयार करने में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों के लेंगे सुझावःसीएम पुष्कर धामी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित होटल में औद्योगिक संस्थानों एवं संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र को लेकर काम कर रही है। हम उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं का सरलीकरण कर समाधान करेंगे और साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी होगा। उद्योगों की संतुष्टि का हमारा प्रयास है। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए हैं, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राज्य को दिये गये औद्योगिक पैकेज से प्रदेश में बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना हुई है। भविष्य में राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश-विदेश से उद्योगपति आयें इसमें हमारे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश में भी यह संदेश जाना चाहिए कि उत्तराखंड उद्योगों के लिए एक श्रेष्ठ डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योगपतियों के बीच लगातार संवाद कायम रहेगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को प्राथमिकता देते हैं। आज उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखंड में तेजी से काम हो रहा है। कोरोना काल में हर किसी के लिए समस्या पैदा हुई. लेकिन सरकार ने कोविड प्रभावित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 10 सालों में उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बने, इसके लिये हम प्रयासरत हैं। इसमें उद्योगों को भी सहयोगी बनना होगा। राज्य सरकार सभी के सहयोग के लिये है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। इसके लिये जो बेहतर होगा वह किया जायेगा। राज्य के सभी क्षेत्रों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिये सड़क एवं हवाई सेवाओं की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

Next Post

धामी का अपने बर्थडे पर युवाओं को बड़ा तोहफा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन हुआ फ्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (16 सितंबर) अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए गुरुवार को […]

You May Like