पुरोला( उत्तरकाशी):पुरोला-गुदियांट गांव रोड पर नागराज मंदिर के
पास घटा हादसा
—–बडकोट पोंटी गांव से पुरोला अपने मामा के घर
होली मनानें आया था किशोर।
—-चालक गिरफ्तार,लाश पुलिस ने पोस्ट
मार्टम को नौगांव भेजी।
पुरोला में देर सांय टेंपू चालक ने एक किशोर को कुचल दिया।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई,किशोर बडकोट के पौंटी गांव का रहनें वाला है व आज ही मामा के घर पुरोला होली मनानें आया था। पुलिस लाश पोस्ट मार्टम को नौगांव भेज दिया है। बुधवार देर सांय नगर पंचायत के पुरोला- गुंदियाट गांव मार्ग पर नागराज मंदिर के पास एक टेंपू यूके 10सीए-0495 का चालक जयपाल सिहं पुत्र बरफसिंह अपने घर बंसतनगर घर की ओर जा रहा था कि मृतक किशोर साहिल पुत्र राजकुमार 15 वर्ष निवासी पौंटी बडकोट जो पैदल बाजार की ओर आ रहा को कुचल दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। किशोर आज ही होली मनानें पुरोला अपनें मामा के घर आया था,पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुच कर लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को सीएचसी नौगांव भेज दिया तथा आरोपित चालक फरार है। थानाध्यक्ष ऋतुराज रावत ने बताया कि किशोर की लाश पोस्टमार्टम को नौगांव भेज दिया गया है,चालक की गिरफ्तारी को पुलिस को भेज दिया गया है जबकि किशोर के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
शिकारू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Wed Mar 20 , 2019
सडक नहीं तो वोट नहीं,शिकारू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी l पुरोला:– विकास खंड पुरोला के शिकारू गांव के ग्रामीणों ने सडक नहीं ,तो वोट नहीं की मांग को लेकर आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। शिकारू के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम पीएस […]

You May Like
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018

