HTML tutorial
HTML tutorial

कबूतरबाजी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ टीम ने ऑपरेशन के तहत विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर छापेमारी कर एक महिला सहित तीन लोगों को देहरादून राजपुर रोड स्थित केरी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसीश् से गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 36 पासपोर्ट, 35 सेलेक्शन लेटर,15 मेडिकल रिपोर्ट्स सहित अन्य फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किये गए हैं।
गौर हो कि एसटीएफ ने कबूतरबाजी के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कबूतरबाज लोगों को विदेश भेजने के नाम पर हजारों लोगों को ठग चुके हैं। यह गिरोह मुख्यतौर पर सिंगापुर की स्टैमफोर्ड कंपनी में नौकरी लगाने का फर्जी रैकेट चल रहा था.एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक इस गैंग द्वारा पूर्व में चंडीगढ़ में रेफोर्ड इमीग्रेशन सर्विस एजेंसी खोली गई थी। जहां से भी करोड़ों की ठगी की बात सामने आई थी। वहीं, गैंग देहरादून में भी ऑफिस खोलकर लोगों से ठगी कर रहा था. एसटीएफ टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना डालनवाला देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरोह के लोगों पूछताछ जारी है।

Next Post

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। सीएम ने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा के आपदा ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने हाईवे को तीन भीतर के अंदर खोलने के निर्देश […]

You May Like