देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर सीएम आवास पहुंची नारी निकेतन से आई बालिकाओं और माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। साथ ही सीएम ने सभी को रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दी और उनको रक्षा सुरक्षा का वचन दिया. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी हैं।
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। ऐसे में सीएम आवास पर होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, जो माताएं बहने जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई और शुभकामनाएं दीरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। वहीं, रक्षाबंधन सनातन भारतीय संस्कृति का लोक पर्व है। भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व हर्षोलास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के दिन आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर सुख, शान्ति, समृद्धि तथा दीर्घायु के लिए रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं। सामायिक दृष्टि से यह महापर्व नारी अस्मिता, सुचिता व सुरक्षा के साथ राष्ट्र रक्षा से भी जुड़ा है। लिहाजा, आज पूरे देश में यह त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
जेल के बाहर राखी बांधने को उमड़ी बहनें,घंटो लाइन में किया इंतजार
Sun Aug 22 , 2021
हल्द्वानी जेल में बंद भाइयों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों की बेताबी साफ देखी जा सकती है। उप कारागार हल्द्वानी के बाहर करीब 500 की संख्या में बहनें राखी लेकर पहुंची हैं। जहां जेल प्रशासन खिड़कियों से भाइयों की मुलाकात करवा रहा है और बहने उन्हें […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ ,कर्नाटक में 34000 करोड़ रुपये की क़र्ज़ माफी की घोषणा, यूपी से बडी खबर-योगी कैबिनेट में 2019 को लेकर फेरबदल हो सकता है – सूत्र, बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 9 साल के बच्चे को रौंदा,प्रतापगढ़:बेखौफ बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटा, इलाहाबाद: राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर आई सामने,उत्तराखंड टिहरी ब्रेकिंग: घनसाली में यूटिलिटी गाड़ी की मासूम बच्ची पर टकर लगने से मौके पर हुयी मौतबोले , पूरा प्रदेश अगर सुदामा हो जाय तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम त्रिवेंद्र
Pahado Ki Goonj July 5, 2018
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट हुए बंद
Pahado Ki Goonj November 6, 2019

