शुक्रवार को सीएम धामी का पहला रुड़की दौरा, ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे लोकार्पण

Pahado Ki Goonj

रुड़की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री धामी कल रुड़की के सिविल अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।
बता दें 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की पहुंच रहे हैं। रुड़की पहुंचने के बाद सबसे पहले सीएम सिविल अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे नेहरू स्टेडियम में जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभा सीटों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी नेहरू स्टेडियम में ही करेंग। .मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज रुड़की के सिविल अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का सीएमओ एसके झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि सिविल अस्पताल में पांच सौ लीटर का ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट की काफी जरूरत महसूस हो रही थी। जिसके बाद यहां पर यह प्लांट लगा दिया गया है। इस प्लांट में हर मिनट में पांच सौ लीटर ऑक्सीजन तैयार की जा सकेगी।

 

Next Post

गणेश चतुर्थीः कल घर-घर में विराजेंगे गणपति

विकासनगर। गणपति बप्पा मोरया…के जयकारों के साथ क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसके साथ ही, घरों और पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान होंगे। जिनकी अगले दस दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते […]

You May Like