HTML tutorial
HTML tutorial

8 अगस्त से पांच जिलों में आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री

Pahado Ki Goonj

रुड़की। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रदेश में 18 अगस्त से तीन दिवसीय आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यह जानकारी दायित्वधारी और कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिल्ला ने रुड़की के साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की आशीर्वाद यात्रा हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी और उधमसिंहनगर जिले में निकाली जाएगी। सभी जिलों में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। बताया कि आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ मंत्री से लेकर शक्ति केंद्रों के संयोजक तक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान एक स्थान पर 700-800 कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्त्ताओं की संख्या अधिक होगी।
यात्रा के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री कार्यकर्त्ताओं और जनता से मिलेंगे। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि यात्रा को लेकर रुड़की विधानसभा में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा और प्रवीण सिंधु आदि उपस्थित रहे।

Next Post

लाखों की चोरी में नौकर गिरफ्तार

देहरादून। लाखों के जेवरात व नगदी चोरी मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों के जेवरात व नगदी बरामद की है। चोर का दूसरा साथी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। दोनों आरोपी पीड़ित परिवार के घरेलू नौकर […]

You May Like