HTML tutorial
HTML tutorial

पांच दिन पुराना अज्ञात का शव बरामद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। थाना रायवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव करीब पांच दिन पुराना है। सोमवार को थाना रायवाला को सूचना प्राप्त हुई कि ठेका देशी शराब के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़ा है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से शव को एम्स अस्पताल ऋषिकेश की मोर्चरी में 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखवाया गया। पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष है।उक्त व्यक्ति के पास से कोई पहचान पत्र बरामद न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवक की पहचान के लिए आसपास स्थित थानों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी बताई जा रही है।

Next Post

भाई-बहन को डंपर ने मारी टक्कर,बहन की मौत

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता के राजीव नगर कार रोड पर साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बहन की मौत हो […]

You May Like