देहरादून, 10 जून। रायपुर से आगे मालदेवता क्षेत्र में बुधवार देर रात बारिश ने अपना खूब कहर बरपाया है।. मालदेवता जंक्शन के पास बादल फटने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे पीपीसीएल और द्वारा को जाने वाली सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं। सड़क बंद होने से दर्जनों गांव और क्षेत्र में बने होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे को जाने वाले रास्ते बंद हो गए। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और आपदा की जानकारी ली।
देहरादून के रायपुर से मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां मलबा और बारिश का पानी ने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को नुकसान पहुंचाया है। मालदेवता जंक्शन के पास भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बादल फटने की जानकारी दी।. वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
भारी बारिश ने बरसाती नाले उफान पर
Thu Jun 10 , 2021
देहरादून, 10 जून। बुधवार रात और गुरुवार की सुबह उत्तराखंड में प्री-मानसून ने कहर बरपा दिया है। राज्य के कुमाऊं मंडल में बरसाती नाले ऊफान पर हैं। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात भारी बारिश हुई। चंपावत जिले में बारिश […]

You May Like
-
उत्तराखंड में नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी
Pahado Ki Goonj February 14, 2024

