काशीपुर, 7 जून। आईटीआई थाना क्षेत्र में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता किशोरी की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले में लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के वार्ड-1 सात आलू फार्म निवासी यासमीन पत्नी नजाकत ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी (17) शनिवार को घर से आधार कार्ड लेकर बैंक पैसे निकालने गई थी। लेकिन वह देर शाम तक वापस नहीं आई। आसपास तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रिश्तेदारों से भी पूछा गया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
तेज बारिश और तूफान में उड़ीं घरों की छतें
Mon Jun 7 , 2021
उत्तरकाशी,7 जून। जनपद की पुरोला तहसील के ग्राम पंचायत पुजेली के मखना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब तेज बारिश के साथ आये तूफान के चलते कई घरों की छतें उड़ गईं। मकानों की छतें उड़ने के कारण घरों में रखा पूरा सामान भीग गया। इसके बाद 3 […]

You May Like
-
उत्तराखंड गढ़वाल रियासत की दूसरी राजधानी के नाम से प्रचलित राजा के दीवान के निवास स्थान लिखवार गावँ के प्रसिद्ध स्व संग्राम सेनानी श्री लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली की स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन के तृतीय दिवस ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी व्यास श्री दुर्गेश महराज से आशीर्वाद लेते हुए
Pahado Ki Goonj June 9, 2018

