HTML tutorial
HTML tutorial

शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता हुईं सेना में शामिल

Pahado Ki Goonj

देहरादून, 29 मई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद होने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ढौंडियाल भारतीय सेना में शामिल हो गईं हैं। नितिका ढौंडियाल ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग ली है। आपको बता दें कि नितिका ढौंडियाल 18 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी हैं। उनके जज्बे को पूरे देश के लोगों ने उस वक्त सराहा था, जब उनका पति को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। नितिका ने अपने पति की शहादत के कुछ दिन बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था।
तब नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहीं नितिका ने नौकरी छोड़ कर दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन स्पेशन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। परीक्षा को वो पिछले साल ही पास कर चुकी थीं। वे स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट पास कर चुकी थीं। मार्च 2020 में इसकी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से नितिका को कॉल लेटर मिल गया था। अब ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, नितिका आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहन, बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गईं हैं। आपको बता दें कि मेजर विभूति के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर नीतिका का अपने पति को अलविदा करने का भावुक वीडियो वायरल हुआ था।
नीतिका और मेजर ढौंडियाल पहली बार कॉलेज में मिले थे। अप्रैल 2018 में उनकी शादी हो गई थी, लेकिन शादी की पहली सालगिरह से कुछ महीने पहले ही पुलवामा हमले के बाद उन्होंने अपने पति मेजर विभूति ढौंडियाल को खो दिया था। हालाकि नितिका ने 18 फरवरी को अपने पति की पहली पुण्यतिथि पर ही सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की बात कही थी।

Next Post

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरा ,कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरा ,कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया  बडकोट (मदनपैन्यूली) उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को हैंली सेवा से बड़कोट पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री का भब्य स्वागत किया ,ततपश्चात मुख्यमंत्री ने बडकोट जी एन बी एन में कोविड […]

You May Like