सीएम धामी ने दिवंगत जनरल रावत व उनकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि

Pahado Ki Goonj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

Next Post

आइटीबीपी की महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया दुष्घ्कर्म का आरोप

देहरादून। आइटीबीपी मसूरी में महिला से सहकर्मी सिपाही द्वारा दुष्घ्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आइटीबीपी में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस में तहरीर दी है। उसमें उसने बताया […]

You May Like