HTML tutorial
HTML tutorial

सल्ट उपचुनाव के नतीजे आज ,किसके सर पर होगा ताज जानिए

Pahado Ki Goonj
आज 7 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है।

देहरादून, उत्तराखंड मेंभाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है वहीं गंगा पंचोली

पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रही और  भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से  चुनाव हार गई थी।

उत्तराखंड में

 परिवर्तन के बाद 17 अप्रैल को सल्ट उपचुनाव हुआ है।इसके परिणाम  के लिए मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में होगी। जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके बाद दोपहर  बाद तक नतीजे आने का संभावना है।
सल्ट उपचुनाव में आज 7 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है।

उत्तराखंड में हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही साख दांव पर लगी हुई है।
यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है ।
नए सीएम तीरथ रावत के नेतृत्व में अगर भाजपा यह सीट जीतती है तो इसे उनकी बड़ी कामयाबी माना  जाएगा।
वहीं 2022 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे ।इस उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की भी साख भी दांव पर है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
के गृह जनपद की विधानसभा सीट पर गंगा पंचोली की जीत के ज़रिए हरदा विरोधियो को कड़ा सन्देश देना चाहते हैं।

यही वजह है कि हरीश रावत कोरोना काल में भी अस्पताल से गंगा पंचोली के लिए मार्मिक अपील कर चुके हैं।

यहीं, नहीं अस्पताल से डिस्चार्च होने के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरदा ने गंगा पंचौली के समर्थन में कई जनसभाएं भी की थी।
बहरहाल सल्ट विधानसभा सीट पर नतीजा आज सबके सामने होगा ।और ये भी साफ हो जाएगा कि ताज किसके सिर सजेगा।

Next Post

सीएम रावत हुए लाइवःजनता से की सावधानी बरतने की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को लाइव वीडिया के जरिए जनता से मुखातिब हुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं। बल्कि अपना टेस्ट कराएं और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं और सावधानियों को बरतें। उन्हों कहा कि आप सभी जिस तरह डट कर इस […]

You May Like