प्रधानमंत्री के संदेश में मन की बात प्रेरणादायी हैं- मुख्यमंत्री

Pahado Ki Goonj

मन की बात में प्रेरणादायी हैं प्रधानमंत्री जी के संदेशः मुख्यमंत्री

मन की बात के 75 अंकों में मिले मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जताया आभार

कोरोना काल में बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां हुई नियंत्रित

देहरादूनः मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 75 अंक पूरे होने पर कहा कि इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमन्त्री के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां नियंत्रित हुई हैं। मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के हालातों में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने देश को हौसला दिया है। और खराब स्थितियों में सभी को एकजुट किया।  कोरोना वॉरियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव पीएम मोदी ने मन की बात में रखा है उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है। उन्होंने खेलों में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां गिनाकर प्रोत्साहित किया। तो कचरे से कंचन बनाने वाले प्रयासों की भी जमकर सराहना की। इससे पूरे समाज को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमन्त्री ने देश में चल रहे अमृत महोत्सव की बात कही तो तीज त्योहारों और लोक भाषाओं के संवर्द्धन की भी जरूरत पर बल दिया। ईस्टर पर्व को जीवन के उत्साह और उम्मीदों के पुनर्जीवन का पर्व बताया। बसंत से लेकर होली के रंगों और प्रकृति के समन्वय के बारे में बताया। और विरासत को संजोने की बात कही है। यह हमारे पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। कहा कि बाबा साहेब की जयंती को यादगार बनाया जायेगा। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री  ने भी सभी से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है।

Next Post

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से डॉ रश्मि त्यागी रावत ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की दीं शुभकामनायें

देहरादून,मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नी  डॉ(श्रीमती) रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री  भगत सिंह कोश्यारी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी धर्मपत्नी […]

You May Like