HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात कार खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Pahado Ki Goonj

चमोली। शनिवार देर रात बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह पुलिस व एसडीआरफ की टीम पहंुची। मृतकों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बरात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी। बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है। मृतकों के नाम प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया,रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल,गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली,शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया बताए जा रहे है।

 

Next Post

बदरीनाथ हाईवे पर देर रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

देहरादून,उत्तराखंड से कोरोना महामारी के बीच बहुत ही दुःखद खबर आ रही है। यहां चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार देर रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में जान गवाने वाले पांच लोगों चमोली के दशोली ब्लॉक के भीमतला […]

You May Like