देहरादून, 26 मई। कोरोनाकाल के दौरान कुछ लोगों अवैध काम करके भारी मुनाफा कमाने से बाज नही आ रहे है। ऐसा ही एक मामला पुलिस के सामने आया है। जिसमें कोरोना काल के दौरान समाजसेवा के नाम पर वाहन में सेवा दल का बैनर लगाकर अवैध शराब बेची जा रही है। राजधानी पुलिस ने सेवा दल की गाड़ी में शराब की डिलीवरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोग भागने में कामयाब रहे। जिनकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि, आराघर चैकी को सूचना मिली थी कि आराघर ठेके वाले अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिन में ठेके से शराब निकालकर क्षेत्र में ऊंची दरों पर बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आराघर ठेके में छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस को देख आरोपी ठेके में ताला लगाकर भाग खड़े हुए। जिसमें तीन आरोपी पैदल और तीन लोग गाड़ी से भागने लगे। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी ली गई तो कार से 2 पेटी जिसमें 48 अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रोहित, विपिन और जय गोपाल बताया है। साथ ही आरोपी संदीप ठेका कर्मचारी, प्रेम प्लॉट का मालिक, पर्री ठेके का मैनेजर मौके से फरार हो गए। थाना डालनवाला प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने अपने वाहन पर सुराज सेवा दल का बैनर लगा रखा था। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला कारोबारी से 1 लाख 30 हजार की ठगी
Wed May 26 , 2021
हल्द्वानी, 26 मई। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला मेडिकल व्यवसायी को ऑनलाइन सर्जिकल सामान मंगाना भारी पड़ गया। ऑनलाइन सर्जिकल सामान मंगाने के एवज में महिला के साथ 1 लाख 30 हजार की ठगी हो गई। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग […]

You May Like
-
टेहरी अपने घर लिखवार गावँ से मन कर रहा था कि मौसम गर्म है कैसे कटेगी पर मोहकम पुर के पास पहुंचते इंद्र भगवान ने कहा तुम्हारी चिंता दूर करता हूँ सुक्र है प्रभु का देहरादून में वर्षा से काफी राहत महसूस होगई ,नगर वासियों को परेसानी का सामना करना पड़ रहा है उनके खिलाफ आयुक्त गढवाल मंडल ,अध्यक्ष mdda जनहित में जिलाधिकारी शक्त से शक्त कार्यवाही करने का कार्य करें
Pahado Ki Goonj June 22, 2018
-
बागेश्वर ब्रेकिंग. गोमती नदी में बहने से एक युवक की मौत, ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : तिलवाडा सुमाडी में आवासीय भवन पर सिलेंडर पर लगी ,आगखटीमा ब्रेकिंग :लगातार हो रही बरसात के चलते नगर के कई इलाके हुए जलमग्न रुड़की ब्रेकिंग न्यूज़ :चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj August 13, 2018
-
गढ़वाल के शेर हरक सिंह रावत भाजपा को कर देगा ढेर
Pahado Ki Goonj December 25, 2021


