HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात बदरीनाथ सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।
इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर राज्य के संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वहीं, देहरादून में बुधवार को आंशिक बादल छाए हैं। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Next Post

अब सीएम तीरथ कैंप कार्यालय से देखेंगे सरकारी कामकाज

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय से ही सरकारी कामकाज चलाएंगे। बुधवार को सीएम ने कैंप कार्यालय में पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से कामकाज की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आखिरकार कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में सरकारी कामकाज के लिए तैयार हो […]

You May Like