यूथ फाउंडेशन के निशुल्क परीक्षण के लिये 85 युवाओं का चयन ।।। बडकोट ( मदनपैन्यूली) यूथ फाउंडेशन युवाओं के भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बडकोट में भर्ती सिलेक्शन कैंप लगाया गया है यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र , विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल अजय कोठियाल के द्वारा उत्तरकाशी जनपद के 6 ब्लॉकों में भर्ती सिलेक्शन कैम्प लगाये जा रहे है आज नौगांव ब्लॉक के बड़कोट में आयोजित कैंप में 375 अभ्यर्थी ने भाग लिया जिसमें से मापदंड के अनुसार 85 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ,जिनको 3 माह के लिए निशुल्क परीक्षण उत्तरकाशी जनपद कैंप दिया जाएगा , भर्ती कैम्प में परीक्षक – कैप्टन बलबीर सिंह रावत ,चंद्र मोहन पवार, विशाल अरोड़ा सहित समाजसेवी डॉक्टर कपिल देव रावत ,विपिन सिंह चौहान ,हिमांशु राणा,आदि युवाओ ने यूथ फाउंडेशन को बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया है , इस अवसर पर समाजसेवी कपिल रावत ने यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल का आभार व्यक्त किया ।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Tue Apr 6 , 2021
देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाइपास रोड के बड़ोवाला में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस […]

You May Like
-
स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj November 10, 2020


