देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाइपास रोड के बड़ोवाला में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह रावत निवासी कांति मार्ट दोपहर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिमला बाइपास रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बड़ोवाला से सामने से तेजी से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना पटेल नगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार ।
Tue Apr 6 , 2021
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार । उत्तरकाशी/ नौगांव ( मदनपैन्यूली) यमुनाघाटी के तीनों विकासखंड के जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए नौगाँव प्रखंड के लोनिवि निरीक्षण भवन परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता […]

You May Like
-
सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
Pahado Ki Goonj September 13, 2022

