HTML tutorial
HTML tutorial

एंबेसडर होटल हत्याकाण्डःश्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून के धारा चैकी के नजदीक एंबेसडर होटल में युवती की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनगर पुलिस ने हत्यारे को चेकिंग के दौरान पकड़ा। देहरादून पुलिस से मिले इनपुट के बाद श्रीनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की। श्रीनगर पुलिस ने हत्यारे थराली निवासी विजय सिंह को देहरादून पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के मुताबिक 14 मार्च को देहरादून के एंबेसडर होटल में विजय ने 24 साल की युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद विजय मथुरा (यूपी) भाग गया था। पुलिस के मुताबिक विजय ने बताया कि मथुरा जाने के बाद समाचारों के जरिए पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लगातार ले रहा था। इस बीच पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने घर चमोली के लिए निकला गया। लेकिन पुलिस ने उसे श्रीनगर में ही पकड़ लिया। पौड़ी एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने में शामिल टीम को 2500 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। श्रीनगर के सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला है कि युवती के साथ आरोपी की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

Next Post

संतान नहीं होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

देहरादून। देहरादून के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन तलाक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संतान नहीं होने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया, साथ ही पति ने दूसरी शादी भी कर ली। अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति […]

You May Like