देहरादून। देहरादून के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन तलाक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संतान नहीं होने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया, साथ ही पति ने दूसरी शादी भी कर ली। अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मार्च 2019 को माजरा निवासी सिकंदर के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद जब पीड़िता की कोई संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। 31 जनवरी 2021 को पीड़िता के पति सिकंदर ने अपने पूरे परिवार के सामने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। वहीं कुछ दिन बाद पीड़िता को पति के दूसरी करने की जानकारी मिली। थाना नगर कोतवाली प्रभारी एसएस नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सिकंदर और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी में लगी आग, मची हंडकंप
Sun Mar 21 , 2021
चंपावत। चंपावत जिले में स्थित मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में रविवार को अचानक आग लग गई। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। घटना के वक्त धाम में करीब चार हजार श्रद्धालु थे। अच्छी बात ये रही कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। भगदड़ में भी कोई […]

You May Like
-
देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप: द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुवे, दिनांक 23 मई 2017 को क्षेत्रीय विधायक, पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी, वन विभाग की टीम व पत्रकार बन्धुओं संग ‘गगास बचाओ’ अभियान के तहत गगास नदी के उदगम स्थल सुरना से पदयात्रा शुरू की गयी
Pahado Ki Goonj May 23, 2018

