HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी –  उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी नेअधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी –  उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी नेअधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश ।

उत्तरकाशी –   (मदन पैन्यूली)                           उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी ने जिला सभागार में समाज कल्याण,शिक्षा, उद्योग,स्वास्थ्य,पर्यटन,मनरेगा,सेवायोजन, कृषि, उद्यान,मतस्य,पर्यटन आदि विभागों की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मा.अध्यक्ष ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकृत छात्रों का शीघ्र भौतिक सत्यापन किया जाय ताकि उन्हें इस योजना का लाभ समय से मिल सकें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनपद में हो रही वेक्सिननेशन के बारे में स्वास्थ्य महकमें से जानकारी ली। स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि विकासपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इस हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को गम्भीरता से अपने कार्यों एवं दायित्वों के निर्वाहन करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को मिले इस हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। इसमें जनप्रतिनिधियों यथा प्रधानगण, जिला पंचायत सदस्य की महिलाओं को भी योजनाओं की जानकारी दी जाय, तथा उनका सहयोग लिया जाय।

जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित वृद्धा,विधवा विकलांग,किसान आदि पेंशन तथा छात्रवृत्ति वितरण संबंधी विस्तृत जानकारियां दी गई।

बैठक में उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग संजय नेगी, सचिव हेमलता पांडेय,मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी विमल आर्य,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री,अपर संख्याधिकारी राजीव शर्मा, गढ़वाल संयोजक ओबीसी सुनील भंडारी,ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेश राणा, महामंत्री मनोज नोटियाल, विजेन्द्री राणा,अजय कुमाई,अरविंद पंवार, गोपाल राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

बडकोट में ‘‘नेकी का बैंक‘‘हुआ विधिवत शुभारम्भ, जरूरतमन्दों को मिलेगी मद्दत । ।

बडकोट में ‘‘नेकी का बैंक‘‘हुआ विधिवत शुभारम्भ,जरूरतमन्दों को मिलेगी मद्द । बड़कोट।     (मदन पैन्यूली)                                    —————————————————  सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो‘‘ ग्रुप ने नगर पालिका के मुख्य बाजार में ‘‘नेकी का […]

You May Like