HTML tutorial
HTML tutorial

जोशीमठ-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़

Pahado Ki Goonj

चमोली। उत्तराखंड में पहाड़ लगातार खतरनाक और डरावने बने हुए हैं। ऋषिकेश से श्रीनगर के हाईवे के बाद अब चमोली ज़िले में एक पहाड़ के टूटकर हाईवे पर गिरने का वीडियो सामने आ रहा है। इस बार चमोली के जोशीमठ से बद्रीनाथ जाने वाले नेशनल हाईवे पर पहाड़ भराभराकर सड़क पर गिरने का दृश्य काफी खौफनाक है, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी होनी ही है।
हिमालचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से जानलेवा हादसे के बाद उत्तराखंड के चमोली में एक पहाड़ के बड़े हिस्से का भरभराकर गिर जाना पहाड़ी इलाकों में बड़ी आपदा का संकेत देता हुआ लग रहा है। गौरतलब है कि मौसम में लगातार बदलाव और ज़बरदस्त बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ दुर्घटनाओं के गढ़ बन गए हैं। जुलाई के आखिर तक के आंकड़ों के हिसाब से खबर थी कि चमोली में इस मानसून सीज़न में 90 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, बीते मंगलवार को उत्तराखंड की टोटा घाटी के नज़दीक नेशनल हाईवे पर भूस्खलन का एक भयानक वीडियो सामने आया था, जिसमें यात्रियों की आंखों के सामने पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा था। उस हादसे में कई लोग बाल बाल बचे थे।

Next Post

73वां जन्मदिन पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने परिवार सहित नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को 73वां जन्मदिन था। जन्मदिन के पश्चात वह शुक्रवार को पत्नी उषा नेगी की व […]

You May Like