HTML tutorial
HTML tutorial

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का राजभवन कूच 

Pahado Ki Goonj

कांग्रेसियों की पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक हेडिंग
पुलिस के कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
कांग्रेस के प्रदर्शन कर कराया ताकत का एहसास
देहरादून। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस दून में राजभवन के घेराव के लिए निकली। कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
कांग्रेस की इस प्रदर्शन रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिससे राजधानी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान हाथी बड़कला चैक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिये अपनी ताकत का अहसास कराने की भी कोशिश कर रही है।
कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजभवन घेराव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल हुईं। प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों से फोन पर बातचीत की और उनसे प्रदर्शन में शामिल होने वाले कांग्रेसियों की जानकारी हासिल की।
कांग्रेस ने राजभवन घेराव में प्रदेश भर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा था। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल रहे। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दोपहर पूर्व कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का आना हुआ।
यहां से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर जुलूस के रूप में कूच किया।

Next Post

गैरसैण के किसानों ने हरीश रावत को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। कृषि ऋण वसूली को शिथिल करने की मांग को लेकर गैरसैंण के काश्तकारों ने पूर्व सीएम हरीश रावत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि पूर्व में नेताओं की ओर से किसानों की ऋण माफी की कोरी घोषणाओं के कारण वह समय पर ऋण जमा नहीं कर पाए थे। अब मूलधन […]

You May Like