HTML tutorial
HTML tutorial

अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की पत्नी, बेटी की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कोरोना संक्रमित होने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अब उनकी पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी दून अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक किशोर उपाध्याय की पत्नी और बेटी की स्थिति सामान्य है। दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभवत दो से तीन दिन के भीतर किशोर उपाध्याय को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें, किशोर उपाध्याय की 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया था. इसके अलावा उन्हें बुखार और हल्की खांसी की भी शिकायत थी। बता दें, पूरे देश में इस समय कोविड की वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है। उत्तराखंड में भी ये ड्राई रन हर जिले के 10 बूथों पर रखा गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कोविड वैक्सीन को लेकर अपनी तैयारियों को परखेगा। कोरोना की वैक्सीन आने से पहले की जा रही एक्सरसाइज में शासन-प्रशासन द्वारा सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन का ड्राई रन करवाया जा रहा है। सबसे पहले देहरादून जिले में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। जिसके बाद आज से पूरे प्रदेश में 93 हजार स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण का अभ्यास किया जाना है।

 

Next Post

गुड न्यूज-कुंभ मेले पर एनएसजी की रहेगी पैनी नजर

देहरादून। कुम्भ मेले में नियुक्त होने वाली एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गॉर्ड) के टीम कमांडर मुकुल चैधरी ने आईजी कुंभ संजय गुंज्याल से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं टीम कमांडर के मध्य आगामी कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में […]

You May Like