सड़क निर्माण माँग लेकर धरने पर डटे है ग्रामीण बडकोट – मदनपैन्यूली नौगांव विकासखंड के निसणी गांव व मदेश के ग्रामीणों ने निसणी मोटर मार्ग पर पूर्व में तैयार एलाइनमेंट के अनुरूप ही निर्माण कार्य किये जाने की मांग को लेकर बडकोट तहसील परिसर में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा ,ग्रामीणों का कहना है कि निसणी गांव के लिए निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर पिंडकी गांव के ग्रामीण पूर्व में तैयार एलाइनमेंट के विपरीत निर्माण कार्य करने की मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों ने मांग की है कि जबतक इस मोटर मार्ग पर पूर्व में तय एलाइनमेंट के अनुरूप कार्य नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा आज धरने पर बैठने वालो में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ,अनिल पवार ,सुबोध,संतोष,प्रमोद
दीवान ,अवसेक,प्रताप,विपिन धर्म सिंह,आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने की भेंट
Wed Jan 6 , 2021
देहरादून,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनायें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार जनों के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री से मलेशिया के राजदूत ने
Pahado Ki Goonj October 9, 2017
-
चमकी बुखार :-ईंसफेलाईटिस
Pahado Ki Goonj June 19, 2019
-
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मोटर पुल का शिलान्यास
Pahado Ki Goonj September 19, 2022


