देहरादून। जौनसार बावर में मनाई जाने वाली बूढ़ी दीपावली देश की दीपावली के ठीक एक माह बाद मनाई जाती है। इन दिनों जौनसार बावर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बच्चे व युवतियां द्वारा प्रसाद के रूप में मुख्य व्यंजन चिवड़ा तैयार किया जा रहा है। देश में मनाई जाने वाली दीपावली के ठीक एक माह बाद जौनसार बावर क्षेत्र में 200 से अधिक गांव में बूढ़ी दीपावली का जश्न मनाया जाएगा। बूढ़ी दीपावली की तैयारियों को लेकर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र चिवड़ा की महक से लबरेज हैं। ग्रामीण महिला रविता तोमर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं धान को 5 दिन पहले पानी में भिगोकर रखती हैं। 5 दिन बाद लोहे की कढ़ाई में भीगे हुए धान को भूना जाता है, तो वहीं इस भुने हुए धान को ओखली में मूसल से कूटकर महिलाएं चिवड़ा तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि चिवड़ा दीपावली के पर्व पर सर्वप्रथम अपने इष्ट देव को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। उसके बाद अन्य लोगों को प्रसाद में दिया जाता है। यह इस बूढ़ी दीपावली त्योहार का मुख्य व्यंजन है।
किसानों के भारत बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिया धरना
Tue Dec 8 , 2020
देहरादून। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किये जा रहे भारत बंद के समर्थन में वामपंथी दलों व अन्य राजनीतिक दलों द्वारा आज गांधी पार्क पर धरना दिया गया। धरने के दौरान उन्होने किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए किसान व गरीब विरोधी कानून को वापस लेने की […]

You May Like
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020
-
नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों से गुलजार हुआ औली
Pahado Ki Goonj December 26, 2019

