देहरादून,उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है। संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मोहन सिंह स्युनरी को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रणजीत सिंह बुदियाल को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विनोद कुमार को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गईं है। भट्ट ने कहा कि इसके लिए संघ महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त करता है। संघ द्वारा महानिदेशक सूचना से शासन स्तर पर कार्मिकों के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की है। संघ द्वारा सभी कार्मिकों को पदोन्नति मिलने पर बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष भुवन जोशी, उपाध्यक्ष सुषमा, संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत, अंकित चौहान सहित सभी पदाधिकारियों ने भी पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई दी है।
लव जिहाद रोकने को बने ठोस कानूनः भैरव सेना
Wed Nov 25 , 2020
देहरादून। भैरव सेना नंदा वाहिनी की महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लव जिहाद पर कानून बनाना अति […]

You May Like
-
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनको शत शत नमन
Pahado Ki Goonj January 24, 2021
-
घोटालेबाजों के खिलाफ कार्यवाही करे सरकारः गोदियाल
Pahado Ki Goonj September 25, 2021

