HTML tutorial
HTML tutorial

14 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट ।

Pahado Ki Goonj

14 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट ।

बडकोट :- मदनपैन्यूली।

आज रविवार यमुना छठ एवं यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का मुहूर्त निकाला गया, तीर्थ पुरोहितों ने माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में की पूजा अर्चना के करने के बाद आज  यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त निश्चित कर दिया गया , निश्चित मुहूर्त के अनुसार 14 मई को प्रातः 9:15 बजे यमुना जी की डोली अपने शीतकालीन आवास खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी,और 12:15 पर कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्म काल में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे ,इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, कृतेश्वर उनियाल ,पुरुषोत्तम उनियाल ,पवन प्रकाश उनियाल ,गजेंद्र उनियाल, मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेस्वर् प्रसाद उनियाल , रामनारायण उनियाल सहित अनेक पुरोहित उपस्थित रहे ।

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन हुआ है

देहरादून, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई बच्ची सिंह रावत की मौत के बाद भाजपा में शोक की […]

You May Like