HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :- 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार!

उत्तरकाशी :- पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लागातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे *क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे कल 09/11/2020 की रात्रि में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस* द्वारा थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के देखरेख में पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान स्थान *साल्ड बैंड के पास से* दो अभियुक्त *1- आयुष उनियाल पुत्र सतीश प्रसाद उनियाल निवासी टीचर कॉलोनी लेन नं0 6 दुर्गा विहार भानियावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र करीब 19 वर्ष व 2- आदित्य कुमार पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ग्राम रामपुर रसूलपुर थाना सिरवाला कला जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष* को क्रमशः *1.50 ग्राम व 2.00 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर *NDPS Act* की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामद माल-* 3.50 ग्राम अवैध स्मैक

*नाम पता अभियुक्त-* 1- आयुष उनियाल पुत्र सतीश प्रसाद उनियाल निवासी टीचर कॉलोनी लेन नं0 6 दुर्गा विहार भानियावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र करीब 19 वर्ष
2- आदित्य कुमार पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ग्राम रामपुर रसूलपुर थाना सिरवाला कला जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1-उ0नि0 संजय शर्मा-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
2-कानि0 मनीष-कोतवाली उत्तरकाशी
3-कानि0 नरेन्द्र राणा-कोतवाली उत्तरकाशी

 

Next Post

बाजार में दिखने लगा पुलिस की सख्ती का असर

देहरादून। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मास्क पहनने के लिए चेताने वाली पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। बाजार में भले ही भीड़ उमड़ रही है लेकिन अब अधिकांश लोग मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर […]

You May Like