HTML tutorial
HTML tutorial

नरेंद्र मोदी सेना के सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने प्रधानमंत्री की रीतिनीति को जन जन तक पहुचाने के लिए कहा

Pahado Ki Goonj

देहरादून।  नरेंद्र मोदी सेना द्वारा देहरादून के प्रेस क्लब में एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की
इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सेना की मजबूती के लिए सभी युवाओं एवँ समस्त सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में गुजरात में नरेंद्र मोदी सेना की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से निरंतर सक्रिय रहकर संगठन कार्य कर रहा है, साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता संगठन से जुड़ रहे हैं।

श्री गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पदाधिकारियों एवँ सदस्यों को नरेंद्र मोदी सेना की मजबूती के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देशभर से भारी संख्या में युवा इस संगठन से जुड़ रहे हैं। सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने एवँ संगठन को आगे ले जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी मर्यादाओं को ध्यान में रखकर सही दिशा में कार्य करने की जरूरत है, जिससे देश एवँ समाज में नरेंद्र मोदी सेना का नाम मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सेना देश के 22 राज्यों में देश हित में कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सेना के दो लाख साठ हजार के लगभग कार्यकर्ता पूरे देश में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।।

Next Post

महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर राज्य आंदोलन कारियों को श्रद्धांजलि दी

देहरादून मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके पश्चात गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन […]

You May Like