देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि अपर नेहरूग्राम में एक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी अपर नेहरूग्राम के रूप में की गयी। बताया जा रहा है मृतक अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। जो अलग कमरे में रहता था। पुलिस को मृतक के कमरे से नुवान की शीशी भी बरामद हुई है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
हरिद्वार की अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार
Tue Sep 22 , 2020
हरिद्वार। हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से मंगलवार की सुबह आठ कैदी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश की जा रही है। कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में […]

You May Like
-
वह रे देव भूमि की सरकार
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

