हरिद्वार। हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से मंगलवार की सुबह आठ कैदी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश की जा रही है। कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आठ कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी भी शामिल हैं। इसके चलते जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कैदियों के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैदियों को कोर्ट से जेल भेजा जाना था। इसलिए करीब हफ्ते भर पहले इन्हें अस्थाई जेल में रखा गया था। ऐसा कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर किया गया था।
आईएमए में भी कोरोना का कहर, 100 से ज्यादा जेंटलमैन कैडेट संक्रमित
Tue Sep 22 , 2020
देहरादूनरू वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण सैन्य संस्थानों तक भी पहुंच गया है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 100 से ज्यादा जेंटलमैन कैडेट कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कई अफसर और सैन्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। अच्छी बात ये है कि संक्रमित होने वाले सैनिक चिकित्सक […]

You May Like
-
जय केदारनाथ धाम सभी को सुखी रखे भगवान
Pahado Ki Goonj October 17, 2018
-
परिपूर्णानन्द पैन्यूली की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Pahado Ki Goonj November 19, 2019
-
काफल के बाद अब पहाड़ी ककड़ी का स्वाद चखाएंगे हरीश रावत
Pahado Ki Goonj September 26, 2019


