देहरादून। डाकपत्थर में तीन दिन पहले अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार देर रात को एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव डाक पत्थर बैराज से बरामद कर लिया है। बता दें कि खालिद पुत्र अरशद बशीर निवासी हाउस नंबर 30 नियर कश्मीरी ब्रिज गुज्जर नगर जम्मू कश्मीर, देहरादून के मोथरोवाला में किराए पर रहता था। वह राजपुर रोड स्थित साईं इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने एक दोस्त आनंद उर्फ गुड्डू का जन्मदिन मनाने के लिए अपने अन्य तीन साथी निक्कू, मनीष और राहुल के साथ कटापत्थर आया हुआ था। पांचों दोस्त नदी में नहा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से खालिद नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। तीन दिन बाद युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं, शनिवार शाम को डाकपत्थर में ही आशीष रावत (31) पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत निवासी नंदा की चैकी प्रेमनगर अपने तीन अन्य साथियों के साथ सैर सपाटे के लिए जुड्डो आया हुआ था। इस दौरान चारों दोस्त नहाने के लिए यमुना नदी तट पर जा पहुंचे। जहां पैर फिसलने से आशीष पानी की तेज धाराओं के साथ बहने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का खासा प्रयास किया लेकिन, कुछ ही देर में आशीष तेज धाराओं के बीच लापता हो गया।
देहरादून में झमाझम बारिश से राहत
Sun Sep 13 , 2020
देहरादून। रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, उत्तरकाशी में जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा अगले दस दिन तक शुरू होने की उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने फिलहाल एक हफ्ते के लिए धाम […]
You May Like
-
रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने किया बैठक का आयोजन
Pahado Ki Goonj December 27, 2019
-
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना जारी
Pahado Ki Goonj October 24, 2018

