HTML tutorial
HTML tutorial

भारतीय सेना ने चीन सीमा क्षेत्र में की घेराबंदी, बाड़ाहोती और माणा पास में सेना और आईटीबीपी अलर्ट

Pahado Ki Goonj

चमोली। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के मद्देनजर भारतीय सेना ने उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले तीन-चार दिनों से सैन्य और प्राइवेट वाहनों के जरिए सेना की टुकड़ियां लगातार सीमा क्षेत्र में आ रही हैं। भारतीय सेना की ओर से चीन सीमा क्षेत्र में पूरी तरह से घेराबंदी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेना की ओर से सरहद की निगहबानी के साथ ही सैन्य अभ्यास भी किया जाएगा।चीन चमोली जिले से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती और माणा पास में घुसपैठ की कई बार हिमाकत कर चुका है। लद्दाख के ताजा मामले के बाद खुफिया तंत्र के साथ ही सेना और आईटीबीपी भी अलर्ट हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सेना के वाहन काफिले के साथ सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सेना के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लद्दाख में तनाव को देखते हुए सीमा क्षेत्र में व्यवस्था चाक-चैबंद की जा रही है।

Next Post

हाईकोर्ट ने सतपाल महाराज के मामले मेें भेजा नोटिस

देहरादून। हाईकोर्ट ने क्वारंटीन नियमों के दोहरे मापदंड पर सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए जवाब मांगा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि काबीना मंत्री सतपाल महाराज के मामले में सरकार ने क्या कार्यवाही […]

You May Like