रुद्रप्रयाग। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में फिर से बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं।
बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन और मलबा आने से रोजाना बंद हो रहा है। जिससे रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में समय से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में मलबा आ गया। जिससे हाईवे बाधित हो गया। उधर, लामबगड़ में भी सुबह मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया था। जो अभी खोल दिया गया है। प्रदेश में बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं और जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिसकी वजह से आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। कई जगहों पर मार्ग बंद हो गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है।
आईएएस यादव मामले में एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर
Mon Jul 4 , 2022
देहरादून। आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस कस्टडी रिमांड पर लेगी। विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूर किया है। गिरफ्तारी के पहले विजिलेंस के सवालों का यादव ने जवाब नहीं दिया था। उनके परिवार […]

You May Like
-
साधु-महात्मा के वेश में घूम रहे हैं पाकिस्तानी एजेंट
Pahado Ki Goonj November 10, 2019
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

